भाजपा नेता के हत्या के आरोपी पार्षद के अवैध मकान पर चला बुलडोजर...........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पखांजूर , भाजपा नेता के हत्या के आरोपी पार्षद विकास पाल के अवैध मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवाया | 

एसडीओपी कार्यालय के सामने विकास पाल द्वारा बनाये गये अवैध मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया |बताया जा रहा है की इस अवैध बिल्डिंग की कीमत 3 करोड़ रूपये है | बुलडोजर चलाने के दौरान यहां कार्यकर्ताओं ने 'जय श्री राम' के नारे भी लगाए|

आपको बता दें कि पार्षद विकास पाल बीजेपी नेता असीम राय की हत्या में शामिल थे. बप्पा गांगुली और विकास पाल दोनों ने साजिश रचकर 7 लाख रुपये में बीजेपी नेता असीम राय की हत्या की सुपारी दी थी. रविवार 7 जनवरी की रात 8 बजे ट्रक यूनियन के बाहर उन्हें गोली मार दी गई| 

इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विकास पाल के घर में भी तोड़फोड़ की. नगर पंचायत की सीट बचाने के लिए ऐसा कृत्य कर आरोपी विकास पाल एवं बप्पा गांगुली ने असीम राय की हत्या कर दी थी |

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष व वार्ड नंबर -7 के पार्षद थे.और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार आने के बाद असीम राय नगर सरकार के चेयरमैन की कुर्सी हिलाने में सफल रहे और उन्होंने बप्पा गांगुली के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव दायर किया और 

इसके बाद ही असीम राय को रास्ते से हटाने और नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी बचाने के लिए बप्पा गांगुली और विकास पाल ने 7 लाख में असीम राय की सुपारी दी और उनकी हत्या भी करवा दी. इस मामले में पुलिस ने बहुत जल्द 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg