भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूरे देश में उत्साह का माहौल है।
भगवान राम को उनकी प्रिय भक्त मां शबरी बेर शिवरीनारायण से अयोध्या ले जाया जा रहा है। यात्रा बुधवार दोपहर भगवान शिवरीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई।
शिवरीनारायण माता शबरी की जन्मस्थली है। 14 वर्ष के वनवास के दौरान जब भगवान राम भाई लक्ष्मण के साथ माता सीता की खोज में निकले तो माता शबरी ने उन्हें अपने जूठे किये बेर खिलाए थे |
यात्रा में शामिल संतोष गुप्ता ने बताया कि अनूप यादव के नेतृत्व में शबरी बेरों को शिवरीनारायण से अयोध्या ले जाया जा रहा है| शिवरीनारायण से यात्रा जांजगीर नैला, कोरबा, दीपका, कठौरा, अंबिकापुर और बनारस होते हुए अयोध्या तक जाएगी|।
यात्रा 17 जनवरी को शिवरीनारायण से निकली और 20 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी। यात्रा बुधवार दोपहर भगवान शिवरीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई।
भगवान शिवरीनारायण मंदिर के पास श्रद्धालुओं ने सुसज्जित गाड़ी में भगवान राम और माता शबरी के तैल चित्र के साथ टोकरियों में बेर रखकर और उन्हें फूल मालाओं से सजाकर पूजा की।
गाजे-बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा भगवान शिवरीनारायण मंदिर से प्रारंभ होकर मध्यनगरी चौक, न्यू मार्केट, नटराज चौक, मेन रोड, शबरी चौक, बस स्टैंड, हरोद रोड से होकर गुजरी।
जुलूस के दौरान भगवा झंडे थामे श्रद्धालु “जय श्री राम, जय जय श्री राम” के नारे लगा रहे थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

