पहली बार छ .ग दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुलाक़ात की....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। 

गांगुली ने मुख्यमंत्री को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह पहली बार छत्तीसगढ़ आये है।सौरव गांगुली ने क्रिकेट के अलावा छत्तीसगढ़ और कई अन्य मुद्दों पर मुख्यमंत्री साय से औपचारिक चर्चा की|

 चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें क्रिकेट का इतना शौक था कि वे गांव में क्रिकेट खेलने के लिए खुद लकड़ी के बल्ले बनाते थे |जशपुर जिले के संबंध में उन्होंने कहा कि यहां हॉकी खेली जाती है।

यहां की पहाड़ी कोरवा जनजाति तीरंदाजी में काफी दक्ष है इसलिए खिलाड़ियों को भी तीरंदाजी में काफी रुचि होती है.गांगुली ने कहा कि वे पहली बार छत्तीसगढ़ आए हैं। यहां का नवा रायपुर स्टेडियम बहुत अच्छा है। 

मुझे बताया गया कि यहां अंतरराष्ट्रीय मैच होते है और सचिन भी यहां खेल चुके है ' उन्होंने CM से यह भी पूछा कि क्या वह कभी कोलकाता आये है | 

CM ने कहा कि जब वह केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में इस्पात मंत्रालय देखने के दौरान  तब उन्हें अक्सर कोलकाता जाना पड़ता था।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गांगुली को बैल की धातु की मूर्ति और शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया। गांगुली ने सम्मानपूर्वक हस्ताक्षरित बल्ला मुख्यमंत्री को सौंपा। 

इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी समेत, सांसद संपत अग्रवाल एवं मुख्यमंत्री के सचिव डाॅ. पी. दयानंद मौजूद थे |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut