रायपुर में सड़क पर छींकने पर एक युवक की दो लोगों ने हेलमेट से की जमकर पिटाई...........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में सड़क पर छींकने पर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई. जब युवक ने छींका तो उसकी कुछ छींटे  आरोपी व्यक्ति पर गिर गईं जिससे  क्रोधित हो गया |

और उसने अपने मित्र को बुला लिया। फिर उन दोनों ने हेलमेट से युवक की पिटाई कर दी |मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से का है|

 पीड़ित प्रमोद कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह टाइल्स और मार्बल लगाने का काम करता है। 26 जनवरी की देर शाम, पुजारी  पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाने के बाद घर जा रहा था |इसी दौरान एक निजी अस्पताल के पास उसे छींक आ गई|

आरोपी कार से पीछे आ रहा था |इसी दौरान वह कार से बाहर निकला और प्रमोद के साथ गाली-गलौज करने लगा। प्रमोद ने उससे माफी मांगी |

लेकिन वह नहीं माना और अपने दोस्त को बुला लिया। इसके बाद आरोपी और उसके दोस्त ने मिलकर युवक की जमकर पिटाई कर दी।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके दोस्त ने उसे हेलमेट से मारा। इससे उनकी गर्दन और बाएं हाथ में चोट लग गई। मामले में राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच की जा रही है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg