भिलाई में आदतन अपराधी ने बर्थडे पार्टी के बीच युवक को मारा चाक़ू , आंते बाहर आ गयी , कई अन्य घायल , युवक की हालत गंभीर..........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रविवार की देर रात भिलाई के सुपेला थाना अंतर्गत में गौतम नगर और राजीव नगर के निवासियों के बीच तीखी बहस हो गई. कुछ अपराधी गौतम नगर निवासी रामा गिरी के घर पहुंचे और उन पर पथराव किया. इस समय, रामा की सबसे छोटी बेटी का जन्मदिन समारोह हो रहा था।

                                                         हमले में घायल युवक व अन्य

खुशी का माहौल अचानक चीख-पुकार में बदल गया. मारपीट के दौरान आरोपियों ने एक व्यक्ति को चाकू मार दिया साथ ही कई लोगो को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया |जिससे कई लोग घायल हो गये.

स्थानीय निवासी विक्की सिंह ने बताया कि रविवार की रात करीब नौ बजे रामा गिरी अपने परिवार के घर पर थे. उनकी सबसे छोटी बेटी का जन्मदिन था, जिसकी पार्टी अभी भी चल रही थी|

 इसी दौरान राजीव नगर निवासी भोला, उसके पिता, उसके भाई, उसके बहनोई, चिन्ना, उसके भाई, वीरेंद्र और नीतीश समेत चार-पांच नाबालिग लड़कों ने पथराव करना शुरू कर दिया |

झगड़े के दौरान भोला ने रामा के भाई भरत गिरी पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया. भरत की पत्नी ने भोला को पकड़ने की कोशिश की|

 लेकिन तब तक वह भरत के पेट में चाकू मार चुका था. भोला से बचाने के लिए विक्की ने उसे पीछे से पकड़ लिया. इसी बीच वीरेंद्र आया और आरोपी भोला को बचाकर ले गया|

घायल रामा गिरी ने बताया कि आरोपी भोला का उसके छोटे भाई भरत से विवाद हो गया था. वह अपने बच्चे का जन्मदिन मना रहे थे. शोर सुनकर वह घर से निकलकर भाई को बचाने आया। 

भोला भी उसके साथ गया। चिन्ना और अन्य लोगों ने बेस बीट और रॉड से हमला कर दिया। हमले के परिणामस्वरूप, 5-6 लोग घायल हो गए

भोला आदतन अपराधी बताया जाता है. वह हर वक्त नशे में धुत रहता है. वे अपने साथ चाकू और कटर रखता हैं। ये लोग नशे के आदी हैं। कोई कुछ कहता है तो वे उससे बहस करते हैं।

भोला को कुछ माह पहले चाकू से हमला करने के मामले में जेल भेजा गया था और कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटा था. लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी के चलते उन्होंने गिरी परिवार पर फिर से हत्या कर दी. सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है.

भोला ने चाकू इतनी तेजी से भरत गिरि के पेट में घोंप दिया कि वह पसली के पास फट गया. इससे आंतें पेट से बाहर आ गयी है | 

रात 10 बजे किसी तरह घायल भरत को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने किसी तरह आंत को पेट में डाला और स्टिच ( टाँके) लागाये| इसके बाद उसकी हालत गंभीर होने पर उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg