भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के नामी बिल्डर में से एक चौहान बिल्डर के मालिक अजय चौहान के घर और अन्य परिसरों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस कार्यवाही में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जिलों के सैकड़ों राजस्व अधिकारी लगे हुए है| सुबह आयकर विभाग के अधिकारी उक्त स्थानों पर पहुंचे और जांच शुरू की।
आयकर विभाग ने भिलाई रायपुर और राजनांदगांव सहित कोरबा में बिल्डर और व्यापारियों के ठिकानों पर छापे मारे। वे लगभग दो सौ अधिकारियों के एक बड़े समूह जाँच में जुटे हुए है।
भिलाई और रायपुर में आयकर विभाग पूर्व मंत्रियों के करीबियों के घरों की जांच कर रहा है. संभावना है कि इन मंत्रियों का पैसा इन करीबी के घरों में लगा होगा|
जांच फिलहाल शुरुआती चरण में है और आगे की जानकारी आज शाम को मिलेगी. समूह को कल रात ही भेजा गया था। बता दे की राज्य में ४ जगहों पर आयकर विभाग द्वारा जाँच की जा रही है |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

