भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पखांजूर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष और पखांजूर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष असीम राय की हत्या मामले में एसआईटी को बड़ी सफलता मिली है|
हत्याकांड की जांच के लिए गठित एसआईटी ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इस हत्याकांड का मुख्य अपराधी विकास मजूमदार अभी भी एसआईटी की पकड़ से बाहर है.
सूत्रों के मुताबिक बीजेपी नेता असीम राय की हत्या राजनीतिक साजिश के तहत की गई है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पखांजुर नगर पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली और कांग्रेस पार्षद विकास पाल ,जीतेन्द्र बैरागी ने 7 लाख रूपये में असीम राय की हत्या की सुपारी दी थी |
नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर विवाद चल रहा था | असीम राय के नेतृत्व में नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया था|
जिस पर 15 जनवरी को मतदान होना था. इससे पहले असीम राय की हत्या कर दी गयी थी. एस.पी. कांकेर में इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका खुलासा किया है | बता दे की खुलासे के बाद लोगो द्वारा दोषियों को फांसी देने की मांग की जा रही है |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

