भिलाई : राज्य सभा सांसद सरोज पाण्डेय द्वारा दिव्यांग मेजर सिंग को दिया गया ई-ट्राईसिकल...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग/ राज्य सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के द्वारा सांसद निधी से आज खुर्सीपार निवासी दिव्यांग मेजर सिंग को ई-ट्राईसिकल प्रदान किया गया। 

दिव्यांग मेजर सिंग खुर्सीपार जोन 2 सेक्टर 11 का निवासी है। दिव्यांग होने के कारण अपना कार्य माता-पिता, बच्चों और बैसाखी के सहारे पूरा करता था । 

परन्तु अब राज्य सभा सांसद द्वारा मेजर सिंग को नया ई-ट्राईसिकल दिया गया है अब वह अपने कार्य ई-ट्राईसिकल के सहारे पूरा करेगा । 

सांसद सरोज पाण्डेय ने कहा - आज भिलाई  खुर्सीपार जोन 2 के निवासी दिव्यांग मेजर सिंग जी को  ई-ट्राइसाइकिल भेंटकर उसका हौसला बढ़ाया।

आज से दिव्यंगता के चलते अपने कार्यों के लिए किसी पर निर्भर नही होना पड़ेगा, मेरे लिए यह एक सुखद अनुभूति है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut