भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने जिला पुलिस बल की भर्ती के आरक्षक संवर्ग लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की समय सीमा 15 फरवरी से बढ़ाकर 6 मार्च 2024 रात 11:59 बजे तक कर दी है।
इसके अलावा, पुलिस आरक्षक संवर्ग की भर्ती करते समय पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा के अलावा, आयु सीमा भी पांच साल छूट प्रदान की गई है|
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक पद के लिए सीधे 5967 पदों पर भर्ती हेतु यह विज्ञापन 4 अक्टूबर 2023 को प्रकाशित किया गया था।
इस अधिसूचना के अनुसार, छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट https://cgpolice.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि 1 जनवरी 2024 से 15 फरवरी 2024 तक निर्धारित की गई थी,पर अब 6 मार्च 2024 तक तिथि बढ़ा दी गई है।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए
लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

