भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बीजेपी नेता असीम राय की हत्या की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है| पुलिस का दावा है कि इस मामले में कई अहम सुराग मिले हैं|
कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया गया. इस संबंध में मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा ने एक निष्ठावान कार्यकर्ता खो दिया है. किसी अपराधी को नहीं छोड़ा जायेगा |चाहे जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ गंभीर कार्रवाई की जाएगी।
हम आपको बता दें कि इसी इलाके में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और बीजेपी नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेता को अज्ञात हत्यारों ने गोली मार दी और फरार हो गए| जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल है व लोगो द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है |
जानकारी के मुताबिक, बीजेपी नेता और जिला उपाध्यक्ष असीम राय पखांजूर के पुराना बाजार में किसी काम से गए थे तभी अज्ञात हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया. इस घटना की सूचना मिलने के बाद कांकेर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या नक्सलियों ने की है या कोई पुरानी रंजिश की वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया |

