आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए नशे में धुत्त महिला पंच व पंचायत सचिव , लोगों ने की पंचायत सचिव की पिटाई , शर्मिंदगी से महिला ने खाया जहर......

भिलाई कि पत्रिका न्यूज़ : डोंगरगढ़ से एक खबर सामने आई है जहां पंचायत सचिव और महिला पंच नशे में धुत्त होकर संबंध बनाते हुए पकड़े गए | 

जिसके बाद पकड़े गये पंचायत सचिव की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी. सूत्रों के अनुसार, ग्राम पंचायत आसरा के पंच हाल ही में डोंगरगांव के एसडीएम कार्यालय में ग्राम सरपंच द्वारा धन के दुरुपयोग की शिकायत करने गए थे।

 कुछ समय बाद, महिला पंच कार्यालय  से बाहर चली गई और अपने साथ के लोगों को बताया कि उसके भाई का काल आया है | 

जिसके बाद  वह आसरा पंचायत सचिव के साथ मोटरसाइकिल पर डोंगरगांव से निकलीं। शाम को जब पंच अपने गांव आसरा नहीं लौटी तो पंच के पति उसके बारे में लोगों से पूछता रहा, लेकिन कुछ देर बाद भी महिला पंच का कोई पता नहीं चला|

इसी दौरान बताया गया कि पांडेटोला के कुछ ग्रामीणों ने मोबाइल फोन से आसरा के ग्रामीणों को सूचना दी कि उन्होंने अपने गांव के निलंबित सचिव और एक पंच महिला को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया है|

दोनों नशे में थे. इसकी जानकारी मिलते ही असरा के ग्रामीण बड़ी संख्या में पांडेटोला पहुंच गये. तब तक पांडेटोला के ग्रामीणों ने रंगरैलियां करते पकड़े गये निलंबित पंचायत सचिव की पिटाई कर दी थी|

 जब आसरा के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो भी पंचायत सचिव और महिला पंच नशे में थे. किसी तरह ग्रामीणों ने उसे समझाया और नशे में धुत महिला पंच को उसके पति के हवाले कर दिया|

उन्होंने भी पंचायत सचिव की भी पिटाई कर दी.इसके बाद शराब का नशा उतरने के बाद महिला अपने कृत्य से शर्मिंदा थी और इसलिए उसने जहर खा लिया|

 तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पेंड्री मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg