गृह मंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर पुलिस और अधिकारियों के लिए साप्ताहिक छुट्टियां फिर से बहाल..........

भिलाई कि पत्रिका न्यूज़ : राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने राज्य भर में पुलिस और अधिकारियों के लिए साप्ताहिक छुट्टियां फिर से बहाल की हैं। 

उन्होंने इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र भेजा. हाल ही में गृह मंत्री विजय ने कहा था कि पुलिस अधिकारियों के लिए साप्ताहिक छुट्टियां जल्द ही फिर से शुरू होंगी|

इसके बाद आज यह आदेश जारी किया गया.बता दे कि 2020 के पहले तक पुलिस अधिकारियों को प्रति सप्ताह एक दिन की छुट्टी लेने का अवसर मिलता था|

लेकिन कोरोना काल के दौरान आपातकालीन सेवाओं के कारण कर्मचारियों की छुट्टी बंद कर दी गई थी. राज्य में सरकार बदलने के बाद यह सेवा बहाल कर दी गयी है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut