किसान की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या , जमीन विवाद में दिया गया वारदात को अंजाम.......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के बमहानिडीह में एक किसान की चार लोगों ने हत्या कर दी. बताया जाता है कि जमीन विवाद को लेकर चारों ने उस पर लाठी-डंडों और टांगी से हमला कर दिया |

परिजन किसान को तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सभी बमहानदी थाना क्षेत्र से संबंधित हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय बहरा सिदर सुबह करीब 10 बजे सारागांव रोड के पास एक खेत में फसल लगाने गया था| जहां से एक ही परिवार के तीन पुरुष और एक महिला बहरा सिदर पहुंचे।

खेतों में फसल न बोने की बात करने लगे. झगड़ा बढ़ गया और सिदर को पीटा गया। बताया जाता है कि लड़ाई देखने के बाद सिदर का बेटा घर भागा और परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी। 

बहुला सिदर को एक खेत में घायल पाया गया और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि जमीन विवाद चार साल से चल रहा है|

 इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल जाकर शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद पुलिस चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg