नाबालिग ने टॉयलेट में बच्चे को दिया जन्म और बच्चा छोड़कर भागने की कोशिश की , अस्पताल स्टाफ ने पकड़ा......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्य प्रदेश के भिंड से एक हैरान करने वाली खबर आई है| यहां 17 साल की एक लड़की ने जिला अस्पताल के महिला शौचालय में नवजात को जन्म दिया |

घटना की जानकारी होते ही अस्पताल में सनसनी फैल गई। प्रसव के बाद लड़की ने भागने की कोशिश की और अपने नवजात बच्चे को शौचालय में छोड़ दिया। इसके बाद उसे अस्पताल के कर्मचारियों ने पकड़ लिया।

दरअसल, नाबालिग को पेट दर्द की शिकायत पर रौन से लाया गया था और शाम करीब आठ बजे उसे जिला अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती कराया गया था | 

जहां उसने महिला शौचालय में नवजात को जन्म दिया. उसे वहीं फेंककर वह भागने की कोशिश करने लगी। घटना की जानकारी जैसे ही अस्पताल प्रबंधन को मिली तो नाबालिग को पकड़ लिया गया. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई|

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने किशोरी को निगरानी में रखा। नवजात की हालत गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिए अस्पताल में भी भर्ती कराया गया |

बता दे कि लड़की ने नवजात बच्चे को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था| पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut