बालोद रेप केस के तीनो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार , काम से वापस घर जा रही लड़की के साथ किया था दुष्कर्म.......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बालोद में हुए रेप मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है और रेप के तीनो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है |

बता दे की सुचना के आधार पर गुण्डरदेही थाने में अपराध दर्ज कर इस संबंध में जांच शुरू की गयी. घटना की गंभीरता को देखते हुए लिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। 

और घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में एक पुलिस की टीम ने सीसीटीवी छवियों की जांच की और पाया कि आरोपी राहुल देवार और बबलु देवार को एक कपड़े की दुकान से सामान खरीदते देखा गया था।

 प्राप्त फुटेज के आधार पर  एक मुखबिर ने खुलासा किया कि आरोपियों में से एक, जिसकी पहचान बबलु देवार के रूप में हुई है, पुलिस के डर से गुण्डरदेही बस स्टैंड के एक होटल में छिपा हुआ था। जिन्हें शीघ्र ही घेरकर पकड़ लिया गया।

 उसे गुण्डरदेही थाने ले जाकर पूछताछ की गई उसने तो राहुल देवार व विक्रम देवार के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। 

इस घटना के बाद आरोपी राहुल देवार और विक्रम देवार भाग गये और बालोद सायबर सेल के लगातार तकनीकी सहयोग से आरोपियों का पता और लोकेशन मानपुर मोहला जिले के ग्राम चिल्हाटी में पता किया गया और तत्काल चिल्हाटी पहुंचकर घेराबंदी की पर पुलिस आने की सूचना मिलने पर राहुल देवार एवं विक्रम देवार ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी छोड़ दिये और वहां से फरार हो गए |

सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की तकनीकी सहायता के आधार पर, यह पाया गया कि आरोपी विक्रम देवार कवर्धा में अपने एक रिश्तेदार के घर में छिपा हुआ है।

जिसे घेर कर पकड़ लिया गया है. टीम ने आगे नागपुर जाकर और सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी राहुल को नागपुर, महाराष्ट्र में ढूंढा, जिसे वहां पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

इन लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया और उसके बाद तीनों आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया |गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg