दुखद : नए साल में परिवार के लिए खाना बना रही महिला की गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से मौत......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छ .ग ,गरियाबंद के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम रजकट्टी के विश्वकर्मा परिवार के लिए नए साल की शुरुआत दुखदायक रही है। 

गैस रिसाव के कारण सिलेंडर फटने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना उस समय घटी जब महिला सुबह आठ बजे खाना बनाने के लिए रसोई में गयी. महिला को गैस रिसाव का पता नहीं चला। 

इस बात का ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था कि कमरे में गैस का रिसाव हो रहा है. महिला ने गैस जलाने के लिए जैसे ही लाइटर जलाया, अचानक आग लग गई और जोरदार धमाका हो गया|

विस्फोट में 55 वर्षीय लता विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। ब्लास्ट इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भी सहम गए। 

आवाज सुनकर परिजनों को घटना का पता चला कमरे से धुआं निकल रहा था. परिजनो ने तुरंत आग बुझाई और महिला को रसोई से बाहर निकाला।

बता दें कि महिला का पूरा परिवार किचन के बगल वाले कमरे में था. इस घटना में परिवार के बाकी लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है |

PM के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है | परिवार में शोक का माहौल व्याप्त है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut