विधायक देवेन्द्र यादव की हत्या की सुपारी मामले में पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव को सुपारी देने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। यह बातचीत आरोपी और एक अन्य व्यक्ति के बीच सोशल नेटवर्क इंस्टाग्राम पर हुई थी|

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भिलाई नगर सिटी पुलिस कमिश्नर विश्वदीप ने बताया कि इंस्टाग्राम अकाउंट ANKIT-KUMAR 2121 के यूजर ने विधायक देवेन्द्र यादव के अकाउंट से मैसेज भेजा, जिसमें उसने यह बताया की कोई The Manish Devdas sonk नाम के यूजर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है| 

मामला प्रकाश में आते ही इस अपराध के लिए क्र. भिलाई नगर थाने में 62/2024 आईपीसी धारा 506 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

पुलिस टीम ने पाया कि 26 जनवरी की रात ये दोनों लोग झगड़ते हुए घर से निकले और मनीष सोनकर नाम के शख्स से लिफ्ट लेकर तीनों कार में बैठकर शराब पी रहे थे और मजाक करने लगे। पहली नजर में आरोपी मनीष सोनकर से बात करना loose talk लग रहा था |

गवाहों से की गई जिरह में जबरन वसूली या साजिश जैसे कोई भी तथ्य सामने नहीं आए।

गौरतलब है कि अंकित का बचपन से ही मनोवैज्ञानिक इलाज चल रहा है। वह पॉलिटेक्निक कॉलेज में 5वें सेमेस्टर में पढ़ रहा है। वह अपने आखिरी 4 पर्चे में बैक लगा हुआ हुआ है | उसे यह लगा की जब वह विधायक देवेन्द्र यादव से यह बताएगा तो वह उसका बैक क्लियर हो जायेगा ।  

उपरोक्त जांच में सामूहिक हिंसा या जबरन वसूली का कोई सबूत सामने नहीं आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।

ऊपर क्रमांक. 62/2024 आईपीसी धारा 506, मनीष सोनकर पर विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg