दुखद : पति व बेटे के सामने महिला की दर्दनाक मौत , बाहर घुमने निकला था परिवार........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर. खरोंरा जिले के बांगुरी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक महिला की उसके पति और बच्चे के सामने मौत हो गई।

इस घटना की जानकारी मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की.  पुलिस द्वारा महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है |

बताया जा रहा है कि महिला, पति और उनका बच्चा मोटरसाइकिल से रायपुर से सुंदरवन जा रहे थे. इसी बीच बंगोली के पास एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी |

जिसमे मोटरसाइकिल पर सवार 27 वर्षीय नंदकुमारी नाम की महिला की तुरंत मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया।

पति के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 22 एम 9061 ने उसे पीछे से टक्कर मार दी और मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। 

तभी एक ट्रक ने उनकी पत्नी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.  पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जाँच में जुट चुकी है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut