खनिज विभाग की टीम पर माफियाओं ने किया हमला , अवैध माइनिंग रोकने गयी थी टीम..........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गरियाबंद (छ.ग) प्रदेश में खनिज माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद होते जा रहे हैं कि वो अब सरकारी अधिकारियों को भी कुछ नहीं समझ रहे हैं|


ताजा मामला प्रदेश के गरियाबंद जिले के पंडुका से आया है, यहां कुटैना स्थित रेत घाट पर अवैध माइनिंग रोकने पहुंची खनिज विभाग की टीम पर माफियाओं ने हमला कर दिया|

डिपार्मेंट की गाड़ियों को भी तोड़ दिया गया है, अब टीम उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की प्लानिंग कर रही है। 

बता दें खनिज विभाग की टीम को लगातार पांडुका के कुटैना रेत घाट में अवैध माइनिंग की शिकायत मिल रही थी, इसी कड़ी में आज यानी मंगलवार 30 जनवरी को विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी|

इस दौरान माफियाओं ने खनिज टीम पर ही हमला बोल दिया। खनिज विभाग के अधिकारी किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकले लेकिन उनकी गाड़ियों को तोड़ दिया गया। 

मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के अलग-अलग जिले में हर साल रेत घाट का ठेका किया जाता है, लेकिन कुटैना रेत घाट का ठेका इस बार प्रशासन ने किसी को नहीं दिया है|

 यही वजह है कि इस बार वहां पर माफियाओं की दादागिरी देखने को मिल रही है।महानदी नदी के कोपरा, चौबेबांधा, कूटेना व कूकदा घाट में 7 से ज्यादा मशीन लगी हुई हैं|

जो दिन-रात रेत का अवैध परिवहन कर रही है। बताया जाता है कि इन घाटों की वैधता खत्म होने के बावजूद भी यहा लगातार अवैध खनन हो रहा है, पूछताछ करने पर स्थानीय लोगों ने बताया कि काम में जुड़े सरगना वहीं हैं, बस सत्ता बदलते ही सेटिंग भी अलग हो गई है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg