भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने आज बिलासपुर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नये न्यायाधीश श्री अरविन्द कुमार वर्मा को पद की शपथ दिलायी।
6 अगस्त 2023 को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को श्री अरविंद कुमार वर्मा को हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने के लिए एक प्रस्ताव भेजा था |
इसके बाद मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद राज्यपाल ने इसे मंजूरी दे दी और फाइल सुप्रीम कोर्ट को भेजा था |अरविंद कुमार वर्मा इससे पहले जगदलपुर, रायपुर और बिलासपुर के जिला सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्य कर चुके हैं।
वे वर्ष 2022 से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल के पद पर नियुक्त है|
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg

