स्पर्श हॉस्पिटल केस में हुआ नया खुलासा ,प्रबंधक का आरोप- अस्पताल आने वाले मरीजो को डॉ. द्वारा अपने निजी क्लीनक में ईलाज कराने कहा जाता था......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : स्पर्श मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों के बीच मारपीट मामले में नयी बात सामने आ रही है | जिसमे अस्पताल के डायरेक्टरों के द्वारा मारपीट का कारण प्रकाश में आया है|

जानकारी के अनुसार पीड़ित डॉ. दीपक कोठारी स्पर्श हॉस्पिटल में आपरेशन के लिए आने वाले मरीजों का सही तरीके से फोलोअप नहीं लेते थे और अपने दुर्ग स्तिथ क्लिनिक पर ईलाज के लिए बुलाते थे | 

इस बात की शिकयत कई सालों से अस्पताल प्रबंधन को मिल रही थी |कई बार इस बात की शिकायत अस्पताल के मार्केटिंग स्टाफ द्वारा बोर्ड मीटिंग में की गयी थी |जानकारी मिलने के बाद अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर द्वारा चेतावनी दी गयी थी | 

इसके बाद 12 जनवरी 2024 को एक मरीज का डॉ. कोठारी द्वारा सर्जरी की गयी थी उस मरीज को ब्लीडिंग की शिकायत के बाद डॉ. दीपक कोठारी ने उसका सही तरीके से ईलाज न कर उसे अपने दुर्ग स्तिथ क्लीनक बुलाया था| 

इस बात को लेकर अस्पताल के डायरेक्टर द्वारा उन्हें समझाया जा रहा था पर वे उल्टा उनपर भड़कने लग गए | इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हो गयी |

अस्पताल के डायरेक्टर द्वारा भी डॉ. कोठारी के विरुद्ध पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवायी गयी है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut