नाबालिग से दुष्कर्म ,गर्भपात ,हालत बिगड़ने से मौत , आरोपी युवक के साथ अवैध रूप से गर्भपात को अंजाम देने वाली नर्स गिरफ्तार..........

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बलौदाबाजार. स्थानीय सरकारी अस्पताल में एक नर्स ने पैसे के लिए अवैध गर्भपात करना शुरू कर दिया। 

ऐसे ही एक मामले में इलाज के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव के कारण एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी लड़के तथा अवैध रूप से गर्भपात करने वाली नर्स डागेश्वरी यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है |

जानकारी के अनुसार चौकी गिधौरी टुंड्रा थाने में दर्ज मामले की जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी नरेश निषाद ने जान से मारने की धमकी देकर एक नाबालिग लड़की का शारीरिक शोषण किया। 

इस दौरान गर्भवती होने पर आरोपी नर्स डागेश्वरी यादव पति रमेश यादव (52) ने अवैध तरीके से गर्भपात कराया। इस दौरान अत्यधिक रक्तस्राव के कारण नाबालिग की मौत हो गयी.

घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जांच के दौरान मृतक की मां और पिता का बयान के बाद रमेश निषाद को पहले गिरफ्तार कर लिया गया था और न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। आरोपी नर्स डागेश्वरी को ढूंढ कर हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई. अपना अपराध कबूल करने के बाद, उसे गिरफ्तार कर लिया गया और हिरासत में भेज दिया गया।

बता दे की उक्त नर्स पूर्व में रिस्दा और बलौदाबाजार के गांवों में भी अवैध गर्भपात करा चुकी है। इस दौरान एक महिला की मौत भी हो गई और उसके खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मामला भी दर्ज किया था| 

उस समय नर्स डागेश्वरी यादव की गिरफ्तारी के बाद जेल से रिहा कर दोबारा जिला अस्पताल में कार्य करने लगी |सवाल यह है कि फिर नर्स को बलौदाबाजार जिला अस्पताल में नौकरी कैसे मिल गई, जबकि वह पहले से ही जिला मुख्यालय में रहकर इस तरह का काम कर रही थी? इससे साफ पता चलता है कि कहीं न कहीं अधिकारियों के बीच मिलीभगत रही होगी |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg