होठों पर लिपस्टिक , माथे में बिंदी , चूड़ी पहन मेकअप कर गर्लफ्रेंड की जगह एग्जाम देने पहुंचा बॉयफ्रेंड , एक गलती से पुलिस ने पकड़ा.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पंजाब के फाजिल्का से एक युवक अपनी प्रेमिका की जगह परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पर आ गया। 

दिलचस्प बात तो यह है कि परीक्षा से पहले वह नई नवेली दुल्हन की तरह लड़की बनकर परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पर पहुंचे. लेकिन एग्जाम देते वक्त वह पकड़ा गया |

बता दें कि यह घटना 7 जनवरी की है और अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है | जानकारी के मुताबिक, बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज ने डीएवी पब्लिक स्कूल, कोटकपूरा में पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की थी।

 फाजिल्का के रहने वाले २६ साल के अंग्रेज सिंह ने अपनी ३४ साल की गर्लफ्रेंड परमजीत कौर की जगह परीक्षा देने का फैसला किया ताकि वह पास हो सके क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड ने पहले भी एग्जाम दिया था पर वह पास नहीं हो पायी थी | 

ऐसा करने के लिए युवक ने अपने माथे पर बिंदी, आईलाइनर, होठों पर लिपस्टिक, हाथों में कंगन पहने थे और महिला के पोशाक पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश भी कर गये|

हालांकि अधिकारियों को उसे देखते ही उस पर शक हो गया, वह पूरी प्लानिंग के साथ आया था लेकिन एक गलती के कारण पकड़ा गया।

जब परीक्षा केंद्र के अधिकारियों ने अंग्रेज सिंह की अंगुलियों के निशान बायोमेट्रिक मशीन पर मिलान के लिए डाले तो सारी सच्चाई सामने आ गई। 

अंग्रेज सिंह की उंगलियां उसकी प्रेमिका परमजीत कौर के आईडी कार्ड से मेल नहीं खा रही थीं। इसके बाद अधिकारियों को पूरी कहानी पता चली। 

जब अधिकारियों ने उसकी तलाशी ली तो उन्हें एक फर्जी वोटर आईडी और आधार कार्ड भी मिला, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और अंग्रेज सिंह को पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

अंग्रेज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या अंग्रेज सिंह ने किसी और की जगह पर पहले और कोई एग्जाम तो नहीं दिया है |

विश्वविद्यालय के कुलपति डी. राजीव सूद ने कहा कि यह दूसरा परीक्षा पेपर है जिसमें यह युवक बायोमेट्रिक्स में पकड़ा गया है|

उन्होंने यह भी कहा कि जब इस पेपर का पहला पर्चा पंजाबी था तो उस समय युवती  परीक्षा देने आयी थी , लेकिन इस बार उसकी जगह यह युवक पेपर देने आया|

आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई और परमजीत कौर का फॉर्म भी खारिज कर दिया गया. खैर, पिछले कुछ दिनों से अंग्रेज सिंह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग सोच रहे हैं कि इस युवक ने ऐसा लुक कैसे तैयार किया |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut