मकान मालकिन ने रूम खाली करवाने किरायेदार पर इतना दबाव बनाया की फंदे पर झूल गया किरायेदार, सुसाइड नोट बरामद.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा में किरायेदार ने मकान मालिक की प्रताड़ना से तंग आकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

इसके अलावा सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी मौत का कारण भी बताया है. घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की|

बता दें कि अपने सुसाइड नोट में मृतिक ने लिखा है कि मकान मालकिन के कहने पर दो युवक उस पर घर छोड़ने का दबाव बना रहे थे. इसलिए सनत कुमार पांडे ने यह घातक कदम उठाया. कोरबा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की|

जानकारी के मुताबिक, मां की मौत के बाद पिता-पुत्र घर में रहते थे. हाल के दिनों में मकान मालिक उससे घर छोड़ने का आग्रह कर रहा था। 

यह सब बताया जाता है कोतवाली थाना स्थित राताखार अटल के आवास पर यह घटना घटित हुई है |पुलिस के मामले की जाँच की जा रही है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut