कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट रायपुर पहुंचे कहा - कांग्रेस पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी.......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट रायपुर पहुंचे चुके हैं. यहां उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत की और उनके सवालों के जवाब दिये. सचिन पायलट ने कहा कि इस बार लोकसभा नतीजे अभूतपूर्व होंगे |

कांग्रेस पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी. उस वक्त एयरपोर्ट पर प्रदेश प्रमुख दीपक बैज, विधायक और पूर्व विस अध्यक्ष समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे|

आपको बता दें कि सचिन पायलट पर विधानसभा चुनाव नतीजों से सबक सीखने और इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का खोया हुआ जनाधार वापस लाने की जिम्मेदारी उनके कंधे पर होगी |

जानकारी के मुताबिक पायलट आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विस्तारित बोर्ड की बैठक लेंगे और कल यानी शुक्रवार को उनके नेतृत्व में राज्य चुनाव आयोग की बैठक भी होगी |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut