बिन ब्याही माँ बनी युवती ने नवजात को चूहे के बिल में दफनाया , आवाज सुनकर राहगीरों ने बच्ची को अस्पताल पहुँचाया , प्रेमी ने नवजात व युवती को अपनाने से किया था इंकार......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बस्तर क्षेत्र के एक गांव में एक दिन की नवजात बच्ची को उसकी मां ने चूहे के बिल में फेंक दिया। हालांकि, जब ग्रामीणों लोगों ने बच्ची की रोने की आवाज सुनी तो वे वहां पहुंचे|

नवजात को तत्काल वहां से हटाया गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. जहाँ उसका इलाज किया जा रहा है| फिलहाल बच्ची की हालत ठीक बताई जा रही है। बता दे की उपरोक्त घटना कोड़ेनार थाना क्षेत्र की।

जानकारी के मुताबिक यह तोकापाल क्षेत्र का है। इस गांव में रहने वाली एक लड़की का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था | जिसके बाद लड़की गर्भवती हो गयी थी |

 22 जनवरी की आधी रात को लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद, उसने यह बात अपने प्रेमी के साथ साझा की। हालांकि, युवक ने बच्ची और युवती को अपनाने से इनकार कर दिया |

इसके बाद 23 जनवरी को लड़की ने नवजात को मारने की योजना बनाई. इसके बाद लड़की को गांव में ही नीलगिरी के पेड़ के पास चूहे के बिल में दफना दिया गया। 

कहा जाता है कि नवजात को दफनाने के कुछ समय बाद ग्रामीण नीलगिरि के पेड़ के पास से गुजर रहे थे जिसके बाद उन्होंने बच्ची का रोना सुना | इसके बाद नवजात को चूहे के बिल से सुरक्षित बचा लिया गया।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg