भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 31 दिसंबर की रात रायपुर के पुरानी बस्ती थाना अंतर्गत कुशालपुर में 28 वर्षीय व्यवसायी शुभम शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जब शुभम नए साल की पार्टी से लौटा तो उसकी अपने परिवार से बहस हो गई. गुस्से में आकर वह घर के सामने बरामदे में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली|
परिजनों के मुताबिक, शुभम रात 10 बजे के बाद पार्टी में गया था. रात 12 बजे वह घर लौटा तो परिजनों से विवाद हो गया। बहस के बाद, उसने सामने का दरवाज़ा बाहर से बंद कर दिया |
और सीढ़ी में प्लास्टिक के पानी के पाइप से लटक कर आत्महत्या कर ली। जैसे ही परिजनों ने उसे देखा तो 112 नंबर पर फोन कर सूचना दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई |
शुभम शर्मा अपने चाचा के साथ अपने दादा-दादी के घर पर रहता था। उनकी माँ की कैंसर से मृत्यु हो गई और उनके पिता की एक यातायात दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी |
शुभम ने बीसीए की पढ़ाई पूरी की थी। कुछ समय पहले उसने अमलेश्वर में दुकान खोली थी।करीबियों के मुताबिक, कुछ दिन पहले उनका अपनी गर्लफ्रेंड से भी विवाद हुआ था|
उसकी गर्लफ्रेंड ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया. इस कारण वह परेशान रहने लगा।पुलिस ने जांच शुरू कर दी है |पुरानी बस्ती थाने के प्रभारी सुधांशु बघेल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है|
युवक ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बारे में परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut

.jpg)