छत पर झंडा लगा रहे थे दम्पति हाई वोल्टेज करंट के चपेट में आने से कारोबारी की मौत , पत्नी गंभीर...........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर के लाखेनगर इलाके में करंट लगने से एक व्यापारी की मौत हो गई. दोपहर के समय व्यापारी और उनकी पत्नी छत पर झंडा लगा रहे थे। 

इसी दौरान ध्वजस्तंभ पर हाई वोल्टेज के चपेट में आ गया। जिसमे कारोबारी की मौत हो गयी और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया |

प्राप्त जानकारी के अनुसार लाखे नगर निवासी लक्ष्मण सोनकर (40) सब्जी का थोक व्यापार करते हैं। उनका तीन मंजिला मकान है

सोमवार को वह अपनी पत्नी के साथ झंडा बांधने के लिए छत पर गये थे. छत के पास से ही एक हाई-वोल्टेज केबल गुजरती है। झंडा बांधते समय तार पाइप से छू गयी |

करंट लगने से लक्ष्मण सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी मोनिका सोनकर गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg