BREAKING : केम्प -2 शारदापारा में मर्डर , संजय टेंट हाउस के मालिक के 17 साल के बेटे की चाकू गोदकर हत्या......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रविवार की शाम कैंप -2 शारदा पारा में 17 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी गयी. . मृत किशोर यहां के टेंट हाउस के मालिक संजय का बेटा बताया जा रहा है |


रविवार शाम टेंट हाउस की गाड़ी को बैक करने के दौरान वहां से गुजर रहे युवक से टकरा गई। उनके बीच बहस हुई और युवक ने 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला कर दिया।

 गंभीर रूप से घायल किशोर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद छावनी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बताया जाता है कि छावनी पुलिस ने मामले के सिलसिले में कई युवकों को गिरफ्तार किया है।

छावनी पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम साढ़े आठ बजे से नौ बजे के बीच शारदा पारा कैंप-2 में संजय टेंट हाउस के सामने गाड़ी बैक करने को लेकर विवाद हो गया| 

टेंट हाउस के संचालक संतोष साव हैं. रात को टेंट हाउस वाली गाड़ी वापस पीछे किया जा रहा था इसी दौरान कुछ युवक आ गये और उनके बीच बहस हो गयी | 

युवकों ने संतोष साव और उनके बेटे शुभम साव (17) को गाली देना शुरू कर दिया. झगड़ा इतना बढ़ गया कि युवक ने शुभम साव पर चाकू से हमला कर दिया|

चाकू के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. इस मामले में छावनी पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है|

बताया गया है कि पुलिस ने मामले में कई युवकों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg