BSP में कुछ दिन पहले हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर की ईलाज के दौरान मौत.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई स्टील प्लांट के यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम हादसे में गंभीर रूप से घायल ठेका मजदूर की ईलाज के दौरान मौत हो गई है।  गंभीर रूप से घायल कर्मचारी का इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में कराया गया था |

बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम के अंतिम जोन में शिफ्ट "ए" पर काम चल रहा था। 38 वर्षीय ठेका कर्मचारी बाबूराव स्क्रैप धातु इकट्ठा कर रहा था। 

इस बीच, जब बाबूराव रेल के कटे हुए टुकड़ों को एडजस्ट कर रहा था, तभी क्रॉप बकेट का लिफ्टिंग टैकल लगने से यह घटना घटी  बाबूराव की छाती और कमर के हिस्से में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गए।

दुर्घटना के बाद, ठेकेदार बाबूराव को संयंत्र के मुख्य अस्पताल वार्ड में ले जाया गया। जांच के बाद उसे सेक्टर 9 अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

बाबूलाल वहां आईसीयू में रहे, लेकिन जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो ग्रीन कॉरिडोर खोला गया और उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को  मजदूर की मौत हो गयी |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut