भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बस्तर क्षेत्र के कोंडागांव जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्सल मोर्चे पर तैनात सीएएफ के एक जवान ने आत्महत्या करने के लिए सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली.
घायल जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि आत्महत्या का प्रयास करने वाला जवान छत्तीसगढ़ आर्म (सीएएफ) का था |
और कोंडागांव के कुधूर कैंप में तैनात था। जब उनके साथियों ने गोलियों की आवाज सुनी तो वे सभी बैरक की ओर भागे। यहां पर सैनिक खून से लथपथ घायल अवस्था में पड़ा था।
सिपाही ने आत्महत्या क्यों की यह स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि, वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के
लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

