CG में स्टेडियम में हुआ ब्लास्ट , स्कूल गणतन्त्र दिवस समारोह के बीच स्मोक डिवाइस ब्लास्ट होने से 3 छात्र गंभीर रूप से घायल......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा (छ.ग) गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया. एमजीएम स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से तीन छात्रों के पैर में इलेक्ट्रॉनिक स्मोकिंग उपकरण फट गया।

इस घटना में तीन छात्रों के शरीर का निचला हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह पूरी घटना डॉ. में गणतंत्र दिवस के दौरान इलाके के बच्चों के बीच अंबेडकर स्टेडियम घटित हुआ | जहां नृत्य के लिए छात्रों के पैरों में स्मोक करने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बांधे गए थे।

 डांस के दौरान अचानक एक स्मोक डिवाइस में विस्फोट हो गया और तीन छात्रों के शरीर का निचला हिस्सा गंभीर रूप से झुलस गया। इस घटना से स्टेडियम में अफरा-तफरी मच गई|

 छात्रों को तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, स्टेडियम में डांस करते समय स्मोक डिवाइस  में शॉर्ट सर्किट होने से तीन छात्र गंभीर रूप से झुलस गए.

घटना की जानकारी जब प्राचार्य से ली गयी तो प्राचार्य ने कहा कि उन्हें स्मोक मशीन के बारे में जानकारी नहीं है. छात्र और नृत्य शिक्षक को इस बारे में पता होगा | 

बच्चों का इलाज किया जा रहा है |घायल बच्चों के माता-पिता इस घटना के बाद से आक्रोश में है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg