भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़-उड़ीसा सीमा पर आज भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई. आठ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है |
हादसा उस वक्त हुआ जब एक ऑटो को तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने टक्कर मार दी. पुलिस के मुताबिक, ऑटो में 15 लोग सवार थे, जिनमें से छह की मौत हो गई।
आठ लोगों की हालत गंभीर आंकी गई है. हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार की भी मौत हो गई है |जानकारी के मुताबिक, हादसा जगदलपुर शहर से सटे ओडिशा के बोरीगम में हुआ।
घटना के दौरान स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं. इस घटना में साइकिल सवार एक व्यक्ति और ऑटो चला रहे छह लोगों की भी मौत हो गई।
इनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि हादसे मे घायल चार लोगों की अस्पताल में मौत हो गई घटना के बाद स्कार्पियो चालक मौके से भाग गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

