CG Police का क्विक रिस्पांस , फांसी के फंदे पर झूल रहा था युवक, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाई जान ...........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर। कहा जाता है कि पुलिस घटनास्थल पर हमेशा देरी से पहुंचती है लेकिन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस की सुपर टाइमिंग देखने को मिली। 

यहां डॉयल 112 की टीम की मुस्तैदी की वजह से फांसी पर झूल रहे एक युवक की जान बच गई। दरसअल सोमवार 29 जनवरी को बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के मन्नाडोल इलाके में एक व्यक्ति खुदकुशी करने के लिए एक पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर लटक गया|

 इस दौरान रायपुर स्थित डॉयल 112 के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से स्थानीय टीम को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद घटनास्थल के आसपास घूम रही डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और अपनी गाड़ी के ऊपर चढ़कर फांसी का फंदा काटा और उस शख्स को नीचे उतारा और सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। 

CG पुलिस का यह कारनामा वाकई काबिले तारीफ है, वही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वीडियो को देखने के बाद हर कोई छत्तीसगढ़ पुलिस की प्रशंसा कर रहा है। 

मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह गुस्से में आकर घर से निकल गया और फिर आत्महत्या करने चला गया, हालांकि पुलिस ने वक्त रहते उसे बचा लिया। 

वहीं इस सराहनी कार्य को करने के लिए ड्यूटी पर मौजूद कांस्टेबल हरिशंकर चंद्रा और ड्राइवर अरुण कश्यप की बिलासपुर के जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र दिया है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg