भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. वहां एक महिला किसी और के प्यार में पड़कर उसने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची|
हालांकि, pm रिपोर्ट में हुए एक खुलासे ने उनकी साजिश का पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतक राजेश विश्वास रायगढ़ जिले के धमजयगढ़ थाना क्षेत्र के धरमजयगढ़ कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए थे।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. शुरुआती जांच में परिजनों ने बताया कि मौत संभवत: दिल का दौरा पड़ने से हुई है. हालाँकि, पुलिस को PM रिपोर्ट में कई सूक्ष्म सुराग मिले। जिसके बाद पुलिस ने उस पर काम करना शुरू किया
पहली पूछताछ में ही मृतक की पत्नी प्रिया विश्वास की भूमिका संदिग्ध दिखी. फिर पुलिस ने उससे विस्तार से पूछताछ की और उसकी पत्नी ने हत्या की बात कबूल कर ली।
पूछताछ के दौरान प्रिया ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति राजेश के लीवर की समस्या के कारण मोवा रायपुर के एक निजी अस्पताल में लेकर गई थी।
राजेश करीब एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रहे। वहां उसकी पत्नी प्रिया और ट्रॉमा विभाग के नर्स फिरीज यादव के बीच दोस्ती हो गई।
ये दोस्ती बाद में प्यार में बदल गई. वहीं प्रिया की करीबी दोस्त पायल विश्वास भी फिरीज यादव से प्रिया के माध्यम से बात करने लगी|
प्रिया और पायल ने राजेश को मारने की साजिश रची और फिरीज़ से बात की और धरमजयगढ़ में रहने वाले अपने दोस्त शेख मोइन खान को सब कुछ समझाने के बाद, उन्होंने राजेश को एनेस्थेटिक ओवरडोज़ देकर मारने की योजना बनाई।
इसके बाद मोईन ने यह सुनिश्चित किया कि फ़िरीज यादव धरमजयगढ़ में रहे इसकी व्यवस्था की | योजना के मुताबिक महिला का प्रेमी फिरीज 14 जनवरी की रात धरमजयगढ़ पहुंच गया|
फिर 15 जनवरी को, जब राजेश सो गया, तो उसके सीने के तीन हिस्सों में बेहोशी की दवा का इंजेक्शन लगाया गया। राजेश की मौत सुनिश्चित करने के लिए फिरीज ने राजेश की छाती में तीन और इंजेक्शन लगाए।
इससे राजेश की मौत हो गयी. पुलिस ने इस मामले में प्रिया विश्वास और पायल उर्फ मुनी विश्वास , फिरीज यादव, शेख मोइन राजा को गिरफ्तार किया है व पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए
लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg


