CG : हिन्दू देवी देवताओं को न मानने की शपथ लोगों को दिलवा रहा था प्रधान पाठक , विडियो वायरल होने के बाद किया गया गिरफ्तार......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर , प्रधान पाठक के खिलाफ रतनपुर पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज किया गया है, जिसने ग्रामीणों को हिंदू देवताओं में विश्वास न करने या राम कृष्ण को अवतार न मानने की शपथ लेने के लिए मजबूर किया था। 

इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रधान पाठक को गिरफ्तार कर लिया है. उसे अदालत के सामने पेश करने की तैयारी की जा रही है |

दो दिन पहले इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें लोगों ने हिंदू देवी-देवताओं को न मानने और राम कृष्ण को अवतार न मानने की कसम खाई थी. 

यह वीडियो भरारी के एक स्कूल का बताया जा रहा था| लेकिन यह गाँव का विडियो था स्कूल का नहीं |शपथ दिलवाने वाले व्यक्ति स्कूल का प्रधान पाठक भी नियुक्त है| 

वीडियो जारी होने की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा मंत्रालय ने बल्लारी के एक स्कूल के प्रधान पाठक  रत्नलाल सरवर को निलंबित कर दिया. 

घटना की जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल के जिला संयोजक रूपेश शुक्ला ने रतनपुर थाने में पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई और अपराध दर्ज करने की मांग की.

 इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रधान पाठक खिलाफ धारा 153-ए और 295-ए के तहत मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने प्रधान पाठक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. आरोपी को अदालत के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg