किराये के मकान में CGPSC की तैयारी कर रही है लड़की ने फांसी लगाकर किया सुसाइड , सुसाइड नोट में परिजनों से मांगी माफ़ी........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर जिले में सीजीपीएससी की तैयारी कर रही एक छात्रा ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया|

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस को घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें उसने आत्महत्या का कारण लिख अपने माता-पिता से माफी मांगी है | 

यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले के जुटमिल के सरकेला की रहने वाली किरण सारथी कॉलेज की छात्रा थी। 

उन्होंने बिलासपुर के टिकरापारा में किराए के मकान में रहकर सीजीपीएससी की तैयारी की। जिसने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 आत्महत्या की सूचना जब कोतवाली नगर पुलिस को मिली तो उन्होंने परिजनों की मौजूदगी में कमरा खुलवाया. वहां उसका शव लटका हुआ मिला |

कोतवाली पुलिस ने मामला ट्रेस कर जांच शुरू कर दी है। जहां पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला. इसमें मृतिका ने लिखा, ''जिस लड़के से वह प्यार करती थी, उसके कई लड़कियों से संबंध हैं.'' कोतवाली पुलिस ने अब प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg