CM हेमंत सोरेन गिरफ्तार , ED ने 7 घंटे की पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार .............

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक सीएम हेमन्त सोरेन को ईडी की टीम ने सात घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया.

मिली जानकारी के मुताबिक सीएम हेमन्त सोरेन को ईडी की टीम ने सात घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया. हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद सीएम आवास, राजभवन और बीजेपी कार्यालय समेत रांची के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईडी के अधिकारी अब तक की पूछताछ में हेमंत सोरेन के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं. अब तक, हेमंत सोरेन ने केवल "हां" या "नहीं" में सवालों का जवाब दिया है।

 ईडी के अधिकारियों ने हेमंत सोरेन से 40 से ज्यादा सवाल पूछे. कई सवाल सुनने के बाद हेमंत सोरेन ईडी अधिकारियों पर नाराज हो गये. अब रांची के कई इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है. सीएम आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी और माइकिंग करायी गयी.

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg