CM विष्णुदेव साय ने हाथ में झाड़ू लेकर राम मंदिर में की सफाई , साथ में संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद ......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित भगवान राम मंदिर में रविवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया |

कार्यक्रम में CM विष्णुदेव साय विशेष रूप से शामिल हुए. इस मौके पर सीएम साय ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई की. उन्होंने मंदिर के अन्य सदस्यों के साथ झाड़ू लेकर इस अभियान में हिस्सा लिया|

इस दौरान संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, विधायक खुशवंत साहब और संजय श्रीवास्तव समेत कई राम समर्थक मौजूद रहे.

हम आपको बताना चाहेंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर के मंदिरों में 'मंदिर स्वच्छता अभियान' चलाई जा रही है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की प्रतिष्ठा से पहले सभी लोगों से मंदिरों और पूजा स्थलों को साफ करने का आग्रह किया है। 

छत्तीसगढ़ में भी "श्री रामलला पुराण प्रतिष्ठा रामोत्सव" को  भव्य पैमाने पर मनाने की तैयारी चल रही है।मंकर संक्रांति के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री अभियान में हिस्सा लेने वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर पहुंचे।

 मंदिर पहुंचकर उन्होंने विधि विधान से भगवान राम, माता जानकी और हनुमान की पूजा की. पूजा के बाद सीएम साय ने मंदिर परिसर में झाड़ू लगाई|

इस अवसर पर उन्होंने आम जनता, मानस मंडलों, नगर निगमों, ग्राम पंचायतों, धार्मिक न्यासों और मंदिर समितियों की उपस्थिति में अयोध्या में श्री राम की प्रतिष्ठा के अवसर पर भाषण दिया और कहा कि कुल मिलाकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut