डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान - यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले टैक्सी ड्राईवर पर होगी कड़ी कार्रवाई, जायेंगे जेल ......

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानन्द एयरपोर्ट पर आए दिन टैक्सी चालकों द्वारा यात्रियों से दुर्व्यवहार की घटनाएं देखी जाती हैं। 

बीती रात टैक्सी चालकों ने यात्रियों और मीडिया प्रतिनिधियों से भी अभद्र व्यवहार किया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी टैक्सी ड्राइवर शिवशंकर राजपूत को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया. इसके बाद अदालत ने आरोपी को उसकी पिछली दोषसिद्धि(अपराध)के कारण जेल की सजा सुनाई।

वहीं, उपमुख्यमंत्री और राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने एयरपोर्ट पर यात्रियों के साथ टैक्सी चालकों के दुर्व्यवहार को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान जारी किया है|

गृह मंत्री विजय शर्मा ने एयरपोर्ट पर यात्रियों और टैक्सी चालकों को कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. गृह मंत्री शर्मा ने कहा कि पुलिस उन्हें पहले ही सलाह दे चुकी है और अगर अब भी उन्होंने ऐसा करना जारी रखा तो कड़ी व अंतिम कार्रवाई की जाएगी |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg