DURG: पुलिस ने 1 करोड़ 60 लाख 44 हजार रु. की नशीली गोलियां और कप सिरप जब्त की , अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही.......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई की है. दुर्ग पुलिस ने राजस्थान के कोटा, बूंदी और जयपुर में अंतरराज्यीय ड्रग सप्लाई चेन पर छापेमारी की | 

इस दौरान पुलिस ने 1 करोड़ 60 लाख 44 हजार रुपये से ज्यादा की नशीली गोलियां और कप सिरप जब्त किया. अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में भी दवाएँ सप्लाई की गईं। 

आरोपी डार्क वेब के जरिए एक दूसरे से जुड़े हुए थे. इस मामले में पुलिस ने अंकुश पोलीवाला को राजस्थान के तिरूपति विहार जिला देवपुरा बूंदी से गिरफ्तार कर लिया है|

हम आपको बताना चाहेंगे कि छत्तीसगढ़ सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत दुर्ग एस.पी. राम गोपाल गर्ग के नेतृत्व में एनडीपीएस द्वारा किए गए किसी भी अपराध के लिए पुरी चैन को गिरफ्तार करने के लिए अभियान चला रहे हैं।

इसके बाद दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट की जांच की और आरोपी की तलाश में राजस्थान गई। जहां मोहन नगर थाने की एक विशेष टीम राजस्थान के बूंदी में बायोलैब रेमेडीज के संचालक अंकुश पालीवाल के पास पहुंची| 

ऑनलाइन मीडिया के जरिए पुलिस को पता चला कि अंकुश पालीवाल देश के विभिन्न राज्यों और बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय बाजार में फर्जी कंपनियों को ड्रग्स की आपूर्ति कर रहा था. इसके बाद दुर्ग पुलिस ने छापेमारी कर अंकुश पालीवाल को गिरफ्तार कर लिया |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut