DURG : बिल्डर व एक्टर मनोज राजपूत को मिली जान से मारने की धमकी , गेट नहीं खोला तो बदमाशों ने गार्डों की जमकर पिटाई की....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता और बिल्डर मनोज राजपूत ने अपनी जान का खतरा बताया है | 

मनोज ने बताया कि उसे आए दिन कुछ लोगो द्वारा धमकियाँ मिल रही हैं। इसके अलावा, कुछ बदमाश उनके कार्यालय  MR LAYOUTS में उन्ह्वे मारने पहुँचे थे |जब गार्डों ने गेट नहीं खोला तो बदमाशों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी।

मनोज राजपूत ने कहा कि वह छत्तीसगढ़ के एक छोटे से गांव से हैं और इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है लेकिन कुछ लोगों को उनकी सफलता रास नहीं आ रही है । इसी वजह से कुछ लोग उन्हें जान से मारने की धमकी देकर डराने की कोशिश कर रहे हैं।

मनोज ने बताया कि दो दिन पहले जब वह अपनी फिल्म का प्रमोशन करने गए थे तो तीन-चार मोटर साइकिल सवारों ने उन्हें रोक लिया. पहले तो उन्होंने सोचा कि शायद वे फिल्म में उनकी भूमिका के लिए उन्हें बधाई देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इन युवकों ने उसे जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी और चले गए।

मनोज राजपूत ने बताया कि धमकी वाले दिन रात में एक बड़ी एसयूवी में चार लोग एमआर लेआउट पहुंचे. उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड से गेट खोलने को कहा. जब गार्ड ने गेट नहीं खोला तो बदमाशों ने उसे जमकर पीटकर घायल कर दिया।

मनोज राजपूत ने दावा किया कि सीसीटीवी में घटना देखने के बाद वह मोहन नगर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई | गार्डों का इलाज किया गया। पुलिस को बयान देने के बाद भी मामला दर्ज नहीं किया गया |

उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि हमलावर कौन था. उन्होंने चिंता व्यक्त की आरोपित दूसरे राज्य से हो सकते है।मनोज राजपूत ने कहा कि हमले से पहले और बाद में टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करके संदिग्धों की पहचान की जा सकती है।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut