DURG: नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया , आरोपी गिरफ्तार......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग , पुलगांव क्षेत्र ,शादी का झांसा देकर 21 साल के आरोपी ने नाबालिग को अपने साथ ले जाकर और अपने घर में रखकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है | 

जानकारी के अनुसार नाबालिग के परिजनों ने थाने आकर शिकायत दर्ज करवाई थी की उनकी नाबालिग बेटी का दिनांक 01/03/2024 किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया है तथा फरियादी की शिकायत के आधार पर थाना पद्मनाभपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। 

जाँच करने पर संदिग्ध की कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन के आधार पर टीम दिनांक 13.01.2024 को पद्मनाभपुर थाने से रवाना होकर खड़कपुर (पश्चिम बंगाल) पहुंची, जहां अमर साहू 21 वर्षीय पिता स्वर्गीय धनीराम साहू को गिरफ्तार कर लिया गया व उसके चंगुल से नाबालिग को छुड़ाया गया |

यह भी जानकारी सामने आई है की नाबालिग को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी थी | दोनों को पद्मनाभपुर थाने ले जाया गया. पीड़िता को परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut