भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव की हत्या की साजिश और सुपारी देने का मामला प्रकाश में आया है|
विधायक देवेन्द्र यादव के मीडिया प्रभारी देवेश पाणिग्रही ने दुर्ग एसपी को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि कुछ लोग विधायक देवेन्द्र यादव की हत्या करना चाहते हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब आरोपियों को सुपारी दी गई तो उनके साथ कुछ पुलिस कर्मी भी मौजूद थे.
एसएसपी दुर्ग को लिखित शिकायत में मीडिया प्रभारी विधायक देवेश पाणिग्रही ने बताया कि 22 जनवरी 2024 को भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव को ankit_kumar_2121 आईडी से इंस्टाग्राम मैसेज आया|
मैसेज में अंकित ने अपना मोबाइल नंबर 9425246019 बताया, जो ट्रूकॉलर पर किसी अंकित महतो के नाम से दर्ज है।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंकित ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वॉयस मैसेज में कहा कि उसकी मुलाकात मनीष_देवदास_सोनका से पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर हुई थी।
मैं रायपुर जाने के लिए निकला था. जब वह उसके साथ बैठा तो उसने उसे 500 रुपए दिए और कहा कि तुम अच्छे इंसान लग रहे हो। उसने विधायक देवेन्द्र यादव की फोटो दिखाते हुए कहा कि इस आदमी को मार दोगे तो दो लाख रुपये दूंगा.
मैसेज में अंकित ने कहा कि वह ऐसा कोई काम नहीं करता. जब उसने फोटो देखी तो वह अचानक बहुत डर गया। घर लौटकर कहने की हिम्मत नहीं हुई तो मैसेज भेजकर बता रहा है|
अंकित का कहना है कि मनीष खलनायक किस्म का व्यक्ति है। अंकित ने कहा कि पावर हाउस स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद उन्हें इस बारे में पता चलेगा।
उसका मोबाइल फोन नंबर भी है, जिसका इस्तेमाल उसे ट्रैक करने के लिए भी किया जा सकता है.वॉयस मैसेज में अंकित ने सफाई देते हुए कहा कि वह उस तरह के इंसान नहीं हैं. शराब पीता है, लेकिन वैसा व्यवहार नहीं करता है |
उन्होंने बताया कि उनके साथ दो पुलिस कर्मी भी थे. जिस आदमी ने उसे सुपारी देने की बात कही थी उसने उन्हें शराब की एक बोतल भी दी। इसके बाद वह पुलिस वालों के साथ शराब पीने बैठ गया। इस घटना के सभी सकते में है | पुलिस जांच में जुट चुकी है |
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg


