महादेव ऐप : ED ने पूर्व CM भूपेश बघेल का नाम चार्जशीट में शामिल किया , 10 जनवरी को होगा बड़ा खुलासा...........

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महादेव ऐप मामले में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं. एक तरफ जहां ईडी ने अपनी चार्जशीट में भूपेश बघेल पर आरोप लगाने वाले शुभम सोनी समेत 5 लोगों को आरोपी बनाया है|

वहीं दूसरी तरफ खबर है कि ईडी जल्द ही महादेव ऐप से जुड़े कई अहम खुलासे कर सकती है. खबर है कि इसमें कई नेताओं और अफसरों के नाम भी सामने आ सकते हैं|

मिली जानकारी के मुताबिक, महादेव ऐप घोटाला मामले में आरोपियों को 10 जनवरी को कोर्ट में पेश होना है और ईडी उसी दिन बड़े राजदार को कोर्ट के सामने पेश कर सकती है|

 हम आपको बता दें कि इस राजदार के बयान के अनुसार, शुभम सोनी पर  मामला दर्ज किया गया है और उसे महादेव ऐप का तीसरा संचालक माना गया है।

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि 10 जनवरी को ईडी द्वारा कोर्ट में पेश किए जाने वाले राजदार को उनके जरिए ही नेताओं और अधिकारियों के सामने लाया गया था |

 ये राजदार अब तक ईडी के सामने कई अहम खुलासे कर चुके हैं और कहा जा रहा है कि ये 10 जनवरी को कोर्ट में भी अहम खुलासे कर सकते हैं.

वहीं, कहा जा रहा है कि कोर्ट में खुलासे के बाद राजदार के बयान के आधार पर कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं. छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद आरोपी महादेव सट्टा एप  के खिलाफ ईडी की कार्रवाई तेज हो गई है|

 इस मामले में ईडी ने पांच आरोपियों को चार्जशीट में शामिल किया है, जिसमें शुभम सोनी का भी नाम है. आपको बता दें कि शुभम सोनी वही शख्स हैं जिन्होंने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर 508 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया था. इस चार्जशीट में ईडी ने भूपेश बघेल के नाम का भी जिक्र किया है|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

chat.whatsapp.com/LEEcxd0qYIoAkJEX6D2iut