भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स की टीम ने बड़ी छापेमारी की है, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार में दमदार मंत्री रहे अमरजीत भगत सहित प्रदेश के कई बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने बुधवार की सुबह दबिश दी है|
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कई गाड़ियों में एक दर्जन से भी ज्यादा अधिकारी सुबह पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के निवास पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी, इसी बीच अमरजीत भगत के रायपुर विधायक कॉलोनी स्थित घर पर चल रही आईटी की कार्रवाई के बीच अचानक डॉक्टरों की टीम पहुंची।
बताया जा रहा है कि अमरजीत भगत की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम को रूटीन चेकअप के लिए बुलाया गया था|
मिली जानकारी के मुताबिक उनके घर हेल्थ चेकअप के लिए जो टीम पहुंची थी वो फैमली डॉक्टर की टीम बताई जा रही है। इस बीच अमरजीत भगत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि उन्हें परेशान करने के लिए ये कार्रवाई हो रही है।
मीडिया से बातचीत के बीच आईटी के अधिकारी अमरजीत भगत को पकड़कर अंदर ले जाने लगे, इस दौरान अमरजीत भगत ने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को परेशान करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है |
अभी आने वाले दिनों में राहुल गांधी का दौरा है, उसमें रुकावट डालने का ये एक प्लेन है, मीडिया के सामने दिए जा रहे बयान के बीच आयकर विभाग के अधिकारी वहां पहुंचे और अमरजीत भगत और उनके बेटे घर के अंदर ले गए।
https:// भिलाई की
पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

