छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा- मम्मी-पापा, मैं JEE नहीं कर सकती! , परीक्षा के तनाव के बीच 18 साल की छात्रा ने की आत्महत्या........

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : Kota Suicide: राजस्थान के कोटा शहर में आए दिन परीक्षा की तैयारी में लगे छात्र-छात्राओं के आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं, इसी बीच पढ़ाई के दवाब में आकर आत्महत्या करने का एक और मामला सामने आया है|

दरअसल कोटा में JEE की तैयारी कर रही एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है, घटना सोमवार 29 जनवरी की है, जहां छात्रा ने अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। 

खुदकुशी करने से पहले छात्रा ने अपने माता-पिता के लिए एक सुसाइड नोट भी लिखा है। छात्रा ने नोट में लिखा कि ‘मम्मी-पापा  मैं जेईई नहीं कर सकती, मैं एक लूजर हूं, मैं बहुत बुरी बेटी हूं। मुझे माफ कर देना, क्योंकि मेरे पास यही एक विकल्प है’। 

मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा केवल 18 वर्ष की थी और उसका का नाम निहारिका है, जो कोटा के शिक्षा नगरी इलाके में रहती थी और जेईई की तैयारी कर रही थी। 

आगामी 31 जनवरी से उसकी परीक्षा शुरू होने जा रही थी, माना जा रहा है कि छात्रा ने डिप्रेशन में आकर यह कदम उठाया है। 

बता दे कोटा में पढ़ने वाले छात्रों की आत्महत्या का इस साल यह दूसरा मामला है, इससे करीब एक हफ्ते पहले 23 जनवरी को भी ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां नीट की तैयारी कर रहे मोहम्मद जैद नाम के एक छात्र ने आत्महत्या की थी।

 हालांकि पुलिस को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले मोहम्मद जैद के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था। 

बता दे कोटा देश का सबसे बड़ा कोचिंग हब है, जहां हर साल लाखों छात्र एवं छात्राएं जेई और नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और इस दौरान कुछ छात्र डिप्रेशन में आकर खुदकुशी जैसा बड़ा कदम उठा लेते हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल यानी 2023 में करीब 29 छात्र एवं छात्राओं ने पढ़ाई के दौरान सुसाइड किया था, हालांकि इस पर रोक लगाने के लिए स्थानीय प्रशासन लगातार कदम उठा रहा है, लेकिन फिर भी आत्महत्या के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg