भिलाई में हादसा : NSPCL में अमोनिया गैस के रिसाव के कारण 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती , 3 की हालत नाजुक.......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :भिलाई , अमोनिया गैस रिसाव से NSPCL के चार कर्मचारी प्रभावित हो गए है |सुबह करीब 10 बजे शुक्रवार को अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा. 

इसी बीच सांस लेने में तकलीफ होने से वहां काम कर रहे कर्मचारी घबरा गए। इसके बाद चार कर्मचारी प्रभावित हुए और उनकी हालत गंभीर थी। उनमें से तीन को गहन चिकित्सा इकाई (ICU )में भर्ती कराया गया।

 प्रभावित कर्मचारियों में एस कुमार को वार्ड ए-1 में भर्ती कराया गया है. तीन अन्य श्रमिकों, मनिंदर सिंह, दीपक चौधरी और डी शंकर राव को उनकी गंभीर स्थिति के कारण गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg