OYO रूम बुक कर सो रहे थे दंपति , अचानक ऐसा कुछ हुआ की उनके होश उड़ गए ,भागकर बचायी जान , विडियो देखे......

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजस्थान की राजधानी जयपुर एक पर्यटन स्थल भी है। हर साल यहां ढेरों पर्यटक आते हैं। जयपुर में पर्यटकों के आने से होटल हमेशा भरे रहते हैं। 

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जयपुर में लोगों को उनके बजट के मुताबिक अच्छी सुविधाएं के कमरे मिल जाते हैं। लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ कि कमरे लेने वाले लोगो के होश उड़ गए |  घटना का एक वीडियो सोशल नेटवर्क पर वायरल हो रहा है|

विडियो देखे -


हम बात कर रहे हैं जयपुर के कनोटा की। यहां एक तेंदुआ होटल के कमरे में घुस गया. इसके बाद कमरे में सो रहे दंपत्ति तुरंत बाहर भागे। उन्होंने इसकी शिकायत रिसेप्शन पर की। 

पहले तो किसी को उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो वहां तेंदुआ देखकर सभी हैरान रह गए।

बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब दंपति कमरे में सो रहे थे। जयपुर में दिन भर घूमने के बाद दंपत्ति थक गए थे। वे कमरे में शांति से सो रहे था तभी उन्हें ऐसा लगा की कमरे में कोई है। 

जब उन्होंने लाइट जलाई तो वह दंग रह गये। कमरे में तेंदुआ घुस आया था। इसके बाद जोड़ा तुरंत बिना देरी किये कमरे से बाहर निकल गए |

कमरे में तेंदुए की खबर पाकर तुरंत एक  एनिमल रेस्क्यू समूह को वहां बुलाया गया। तेंदुए ने कमरे में सारा सामान इधर-उधर कर दिया। 

बचाव दल के आने तक होटल कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा बंद रखा। रेस्क्यू टीम ने सबसे पहले खिड़की के जरिए तेंदुए को काबू करने की कोशिश की खिड़की से इंजेक्शन लगने के कारण जब वह बेहोश हो गया, तो कमरे का दरवाजा खोला गया।

 हालाँकि की कपल की किस्मत अच्छी रही की वे समय रहते कमरे से बाहर निकल गए अन्यथा उनके साथ कोई अप्रिय हादसा हो सकता था |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CcpbZrT5RBq563enojFExg