भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर। एक महिला द्वारा मनेंद्रगढ़ के कोतवाली थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है|
महिला ने कहा कि यह घिनौना कृत्य आरपीएफ पुलिस आरक्षक ने की है। इस महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी आरक्षक के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला पंजीबद्ध किया गया है |
जानकारी के मुताबिक आरोपी आरक्षक मनेंद्रगढ़ में पदस्थ है. महिला का आरोप है कि आरक्षक अमाखेड़ा स्थित उसके घर पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया|
महिला ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि आरोपी आरपीएफ आरक्षक ने उसे रेलवे स्टेशन पर धमकी दी क्योंकि उसके पास प्लेटफॉर्म टिकट नहीं था.
कुछ दिन बाद वह उसके घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।इस घटना के बाद पीड़िता अपनी पति के साथ कोतवाली थाने पहुंचा और पुलिस अधिकारी से शिकायत की|
थाना प्रभारी अमित कौशिक ने बताया कि पीड़िता ने थाने आकर लिखित आवेदन दिया है. इसके बाद आरक्षक के खिलाफ मामला धारा 376, 294 और 506 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

